13 Feb 2024
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसको लेकर उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी चिट्ठी भेज दी है. इस चिट्ठी में उन्होंने आरोप लगाया कि यदि राष्ट्रीय महासचिव पद में भी भेदभाव है, तो ऐसे भेदभाव पूर्ण, महत्वहीन पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है. इसलिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से वो त्यागपत्र दे रहे हैं.
13 Feb 2024 03:10PM,by: Vinay Jha
मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ आज कांग्रेस विधायकों को डिनर देंगे। भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित सरकारी आवास पर कमलनाथ की यह डिनर पार्टी राजनीतिक रूप से अहम है। 15 फरवरी को राज्यसभा के नॉमिनेशन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस रात्रि भोज में विधायकों से कमलनाथ के समर्थक MLA उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की मांग कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि मैने राज्यसभा जाने के बारे में सोचा तक नहीं। राज्यसभा जाने के बारे में सोचा तक नहीं - कमलनाथ
13 Feb 2024 03:10PM,by: Vinay Jha
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट के खामेनलोक और पुखाओ संतीपुर इलाके में कुकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसा हुई। मंगलवार (13 फरवरी) को हुई गोलीबारी में 1 शख्स की मौत और 3 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक इलाके में गोलीबारी लगातार हो रही है, इस कारण मरने वालो की संख्या और भी बढ़ सकती है। मणिपुर के इम्फाल इस्ट में फिर हिंसा
13 Feb 2024 03:10PM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अचानक स्थगित कर दी गई है। अंबिकापुर से राहुल विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए हैं। किसान आंदोलन में विवाद होने पर वे उनसे मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी रवाना हुए हैं। यात्रा दोबारा कब शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा स्थगित...
13 Feb 2024 03:10PM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









