13 Feb 2024

Generic placeholder image

दूरस्थ अंचल के किसान दंतेवाड़ा जिले के गीदम निवासी श्री पूरनचंद सोनी दो साल का बकाया बोनस राशि 64 हजार 480 रूपए खाते में आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बोनस की राशि का उपयोग कृषि कार्य में करेंगे। अच्छी खेती-बाड़ी करने के लिए भूमि की मरम्मत भी कराने की बात कही। गांव चितालंका निवासी श्री राजेन्द्र सेठिया ने बताया कि 27 क्विंटल का धान बेचने पर उन्हें दो साल की बोनस राशि 64 हजार 640 रूपए मिली है। पैसे का उपयोग बच्चे की अच्छी पढ़ाई-लिखाई और उनकी स्कूल फीस भरने के लिए करेंगे। गांव कवलनार की महिला कृषक श्रीमती गीता और ग्राम भोगाम के किसान श्री नतरूराम ने भी बोनस राशि मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।  खेती-बाड़ी के लिए किसानों को सही समय पर मिली बोनस की राशि

13 Feb 2024 09:31AM,
by: Tikendra Sinha