13 Mar 2023

Generic placeholder image

गुवाहाटी आसाम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य की प्रथम खेल एकेडमी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया । वे 10 किलोमीटर पैदल चाल में यूथ एशिया चैम्पियनशिप जो इण्डोनेशिया में जुलाई में आयोजित होगी, इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले समय सीमा में पहुंचकर क्वालीफाई किया है। अमित कुमार में प्रतियोगिता में 10 कि.मी. की दूरी 44ः53.56 में तय किया। अमित कुमार छ.ग. के पहले एथलीट है, जो इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई हुए है।

13 Mar 2023 01:56AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की। डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्यालय मंडलम रायपुर के सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू भी मौजूद थे।

13 Mar 2023 01:40AM,
by: Babuaa Desk