13 Mar 2023

Generic placeholder image

सत्ता अपने साथ शासक को उन गुणों से परिपूर्ण करातीहै जिसकी आवश्यकता दूरगामी संभावनाओं को परिणाम देने का सामर्थ्य हो। लोकतंत्र में सत्ता देने लेने का काम मतदाता करता है इस कारण जब चुनाव आसन्न हो तो राजनीति के बिसात पर जाहिर है राजा, वजीर ऐसा रखता है जो राजा के हिसाब से मोहरे चले । सत्ता औऱ संगठन के कदमताल के बिना किसी भी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को सफलता मिल जाये ये विपक्षी पार्टी की तुलना में आसान होता है क्योंकि खुफियातंत्र उनके साथ होता है। इसके बावजूद जनमत के बहुमत के लिए चुनाव में संगठन की महत्ता महत्वपूर्ण होती है। अमर की जीत होगी औऱ नए भगत की ताजपोशी

13 Mar 2023 01:58AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

केन्द्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन और राजभवन मार्च करेगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ो की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

13 Mar 2023 01:56AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

कांग्रेस ने अडानी समूह के फर्जीवाडे और धोखाधड़ी के संरक्षण का आरोप केन्द्र की मोदी सरकार पर लगाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के अडानी परस्ती वाली नीति के कारण ही अडानी समूह इतना बड़ा घोटाला करने में कामयाब रहा। जिसमें देश की सबसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थाये एलआईसी और एसबीआई की शाखा भी खतरे में पड़ गयी है। देशव्यापी मांग और संसद में विपक्षी दल द्वारा लगातार किये गये मांग के बावजूद मोदी सरकार अडानी समूह की घपले बाजी की जांच करवाने को तैयार नहीं है। आखिर प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार अडानी समूह के आर्थिक घपले बाजी की जांच से घबरा क्यों रहे है? उन्हें जांच से किसका चेहरा बेनकाब होने का डर सता रहा है?

13 Mar 2023 01:56AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर में 18 मार्च को एक निजी होटल में आयोजित होने वाले चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चेट्रीचंड्र उत्सव होजमालो 2023 के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के छत्तीसगढ़ विंग के अध्यक्ष श्री ललित जयसिंह, कार्यक्रम संयोजक श्री अनिल जोतसिंघानी, श्री विक्की लोहाना, श्री प्रवीण सुंदरानी, श्री गौतम रेलवानी एवं श्री महेश आर्य मौजूद थे।

13 Mar 2023 01:56AM,
by: Babuaa Desk