13 Mar 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह-सुबह कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस ली. इस दौरान सीएम साय ने कहा, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, "किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाएं", "राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें", "किसी भी जिले से भ्र्ष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी", "कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था तत्काल बदलें", पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं, "कलेक्टर एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत", नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए, डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए, पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, पिछली सरकार में आवास नहीं मिल पाए, बैंक से पैसा ना मिल पाने की शिकायत ना हो , हितग्राहियों को राशि आहरण के लिए अनावश्यक परेशान ना होना पड़ेl गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

13 Mar 2024 07:43AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

 यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी  की 80वीं बोर्ड बैठक चेयरमैन अनिल सागर  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बोर्ड बैठक में यमुना प्राधिकरण का बजट पास किया गया है। यमुना अथॉरिटी ने अपने इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्राधिकरण ने 9,992 करोड़ रुपया का बजट पेश किया है। जिसमें प्राधिकरण 9,957 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, अरबन डेवलपमेंट, रूरल डेवलपमेंट और जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे पर खर्च करेगा। बजट के बारे में यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में विस्तार से जानकारी दी है।

13 Mar 2024 06:12AM,
by: Babuaa Desk