13 Mar 2024

Generic placeholder image

जम्‍मू कश्‍मीर में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा क‍ि यहां वॉलेट के जर‍िए कोई भी ऑनलाइन लेन-देन होगा तो इस पर आयोग की कड़ी न‍िगरानी रहेगी. वहीं इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड पर राजीव कुमार ने कहा क‍ि सुप्रीम कोर्ट ने हमें ब्योरा सौंपने का आदेश दिया था. हम पारदर्शिता के समर्थन में हैं. ईसीआई में हम जो कुछ भी करते हैं, वह दो स्तंभों पर आधारित होता है प्रकटीकरण और स‍िर्फ प्रकटीकरण ही. उन्‍होंने कहा क‍ि मतदाता को यह जानने का अधिकार है कि हम क्या करते हैं? एसबीआई ने इसे हमें दे दिया है और मैं वापस जाकर डेटा पर गौर करूंगा. हम इसे समय पर प्रकाशित करेंगे. पर चुनाव आयुक्‍त की न‍ियुक्‍ति के बारे में उनसे पूछता गया तो उन्‍होंने कहा क‍ि यह मेरा डोमेन नहीं, क्योंकि फैसला सरकार को लेना है. ऑनलाइन वॉलेट की हर लेनदेन पर रहेगी नजर..

13 Mar 2024 12:54PM,
by: Vinay Jha
Generic placeholder image

सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ (हाथी पखना) में स्थित ऑक्सीजन पार्क को पहले वृक्ष मित्र स्व. ओ.पी. अग्रवाल के नाम से जाना जाता था। सरगुजा के कलेक्टर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को पत्र के माध्यम से इसका नाम गणपति धाम के नाम पर रखने की अनुशंसा की थी। साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर अपनी सहमति भी दी है। इस आशय का आदेश आज यहां वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। सरगुजा स्थित इस ऑक्सीजन पार्क को अब ‘‘गणपति धाम’’ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यह शर्त रखी है कि वन विभाग की सहमति केवल नाम परिवर्तन तक ही है, परन्तु इस पहाड़ पर कोई भी गैर वानिकी गतिविधि हेतु वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम 1980 के तहत भारत सरकार पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, नई दिल्ली से स्वीकृति लिया जाना आवश्यक होगा। गणपति धाम के नाम से जाना जाएगा सरगुजा का ऑक्सीजन पार्क

13 Mar 2024 12:54PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

उप मुख्यमंत्री और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अपने प्रथम प्रवास पर जिले के सभी अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने और क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निराकरण के लिए सभी अधिकारी सिद्द्त से कार्य करते हुए अपनी महती जवाबदारी का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आपको एक सेवा का अवसर मिला है, इसे जनहित के कार्यों में लगाये। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ सहज व्यवहार करें और जनता की समस्याओं को सुने। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जिला कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री डी.पी. साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

13 Mar 2024 12:54PM,
by: Tikendra Sinha