13 Aug 2023

Generic placeholder image

नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के आज जांजगीर प्रवास पर हेलीपेड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री खड़गे के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हो रहें है। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, तेलंगाना के सांसद श्री के. राजू हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुँचे जहाँ हेलीपेड पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत राज्य सरकार के मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम ,विधायक सत्यनारायण शर्मा , धनेन्द्र साहू अमितेश शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। 

13 Aug 2023 10:48AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मलिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष श्री चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत,श्री दीपक बैज मंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, मंत्रीगण श्रीमती अनिला भेड़िया, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, श्री उमेश पटेल,श्री मोहन मरकाम, गुरु रुद्र कुमार, डॉ शिव कुमार डहरिया, श्री जय सिंह अग्रवाल, श्री अमरजीत भगत , राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के पदाधिकारयो सहित विधायकों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में, भारी संख्या मे मुख्य्मंत्री श्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताने उमड़ा जनसैलाबl भरोसा जताने जांजगीर चांपा के खोखरा में उमड़ा जनसैलाब

13 Aug 2023 08:46AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रविवार को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही आकर्षक एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। आमनागरिकों ने इसकी भूरी-भूरी सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पांच वर्षाें के दौरान आमनागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के जरिये आमजनता का दिल जीत लिया है।  लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही प्रदर्शनी

13 Aug 2023 08:46AM,
by: Tikendra Sinha