13 Aug 2023
विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त के अवसर पर भुवनेश्वर ओडिशा में देशव्यापी समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री उड़ीसा श्री प्रदीप कुमार अमत द्वारा सामान्य वनमंडल महासमुंद में पदस्थ वन रक्षक श्री दीपक शर्मा एवं गजयात्रा की टीम को गज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष यह सम्मान लेने वाले श्री दीपक शर्मा अकेले वन रक्षक हैं। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने इस उपलब्धि के लिए श्री दीपक शर्मा तथा छत्तीसगढ़ की गज यात्रा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|
13 Aug 2023 03:51AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को एक्सीलेंस इनवेस्टिगेशन के लिए साल 2023 का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल मिलने की घोषणा पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। राज्य में पुलिस कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। नए पुलिस थाने के साथ ही इन थानों में महिला सेल, पुलिस कर्मियों को आवास सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, इससे पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आसानी हो रही है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयनित होने पर इंस्पेक्टरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। छत्तीसगढ़ के तीन इंस्पेक्टरों को मिलेगा यूनियन होम मिनिस्टर मेडल
13 Aug 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में दोपहर 12 बजे भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, भारत सरकार की पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
13 Aug 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री वोरा ने जिला मुख्यालय दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक में नगर निगम दुर्ग द्वारा अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के 14 अगस्त को होने वाले आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, श्री अब्दुल गनी, श्री भोला महोबिया, श्री दीपक साहू शामिल थे। विधायक अरुण वोरा ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात
13 Aug 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2023 को जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस ग्राऊंड में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भरोसे का सम्मेलन के लिए जिले में की जा रही तैयारियों का आज दोपहर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुर्नावास एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खनिज न्यास विकास निगम अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। और वहां तैयार किए जा रहे मुख्य मंच, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, प्रवेश द्वार सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
13 Aug 2023 03:50AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों को हायर सेकेण्डरी के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा मिल रही है। राज्य में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर यह योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत कक्षा 11 वीं और 12वीं के पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेडों में रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण के साथ-साथ विद्यार्थियों को आईटीआई का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। सत्र 2021-23 में 1557 विद्यार्थियों ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा के साथ आईटीआई की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान में इस योजना में 5798 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण 11 ट्रेडों में दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की अभिनव पहल
13 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01 बजे जांजगीर-चांपा में पुलिस लाइन खोखरा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.20 बजे पुलिस लाइन, खोखरा भांठा हेलीपेड से रवाना होकर शाम 4.00बजे रायपुर पहुंचेंगे।
13 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।
13 Aug 2023 03:49AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर भारत सरकार 12वीं के साथ आईटीआई कराने पर विचार कर रही और हमने हायर सेकेण्डरी पास करने वाले छात्र-छात्राओं को आईटीआई प्रमाण पत्र भी वितरित कर दिए हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक भर्ती - 2023 के अंतर्गत व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र एवं 292 छात्र-छात्राओं को हायर सेकेंडरी सह आई.टी.आई. ट्रेड प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कही। रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए नियुक्ति पत्र वितरित
13 Aug 2023 03:47AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








