13 Aug 2024

Generic placeholder image

दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए श्री जितेन्द्र कुमार वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नवा रायपुर के सेक्टर-39 में स्थित नंदनवन जंगल सफारी में महुआ का एक पौधा रोपित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथी मानव द्वंद विषय पर प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं उनकी सराहना की। चित्रकला प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया।

13 Aug 2024 07:35AM,
by: Babuaa Desk