13 Nov 2022
तकरीबन 32 साल जेल की सजा काटने के बाद राजीव गांधी की हत्या के 6 दोषी रिहा हो चुके हैं। शनिवार को उन्हें जेल की चाहरदीवारों से आजादी मिली। जेल से रिहा होने के बाद रविचंद्रन ने कहा कि उत्तर भारतीयों को उन्हें आतंकी के बजाय पीड़ित समझना चाहिए। हालांकि आने वाला समय उन्हें जरूर समझेगा। उधर, तमिलनाडु के वेल्लोर में जेल से रिहा होने के बाद नलिनी से जब पूछा गया कि वो सोनिया गांधी से मिलेंगी? इस पर नलिनी पहले तो सकपका गईं फिर तपाक से उत्तर दिया- हे भगवान, प्लीज नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे छह दोषियों को रिहा करने का आदेश दिया था। शनिवार को जेल से बाहर आने के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और दिवंगत राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी से मिलेंगी? नलिनी ने कहा, "हे भगवान, प्लीज नहीं।"
13 Nov 2022 02:57AM,by: Imran Khan
चुनाव रणनीतिकार और राजनीतिक नेता प्रशांत किशोर ने खुद के चुनाव लड़ने की संभावना से शनिवार को इनकार किया लेकिन अपने गृह राज्य बिहार के लिए एक 'बेहतर विकल्प' बनाने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई। पश्चिम चंपारण जिले के मुख्यालय नगर बेतिया में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किशोर ने उन्हें 'धंधेबाज' बताने वाले जनता दल यूनाइटिड (जदयू) के नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के शीर्ष नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि उन्होंने 'मुझे दो साल के लिए अपने निवास पर क्यों रखा था।' जदयू नेताओं ने किशोर पर आरोप लगाया था कि वह 'धंधेबाज' हैं और उनके पास राजनीतिक कौशल नहीं है। 'आईपैक' के संस्थापक से बार-बार पूछा गया कि क्या वह खुद चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव क्यों लड़ूंगा, मेरी ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है।'
13 Nov 2022 01:46AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के कई सौगातें दी। साथ ही इशारों-इशारों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी इरादों की झलक भी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 'हर जगह कमल खिलेगा'। खास बात है कि इस दौरान उन्होंने बगैर नाम लिए मुनुगोडे विधानसभा सीट पर उपचुनाव का भी जिक्र किया।
13 Nov 2022 01:46AM,by: Imran Khan
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मुताबिक भारत के टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल में हारने की वजह कम स्कोर था. सचिन ने कहा कि एडिलेड के मैदान पर 168 रन को बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि ये मैदान अलग है और साइड बाउंड्री बहुत छोटी हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 190 का स्कोर यहां एक अच्छा टोटल होता. एडिलेड में 168 का स्कोर किसी दूसरे मैदान के 150 रन के बराबर.” सचिन तेंदुलकर ने कहा, कम स्कोर के कारण हारे मैच
13 Nov 2022 01:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






