13 Dec 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार शपथ लेगी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल में परिवर्तन हुआ है। पहले दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित था। अब प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे से शाम 5.25 तक राजधानी रायपुर में रहेंगे। शपथग्रहण के निर्धारित शेड्यूल हुआ परिवर्तन
13 Dec 2023 10:24AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रायपुर विमानतल आगमन पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसपी श्री प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुँचे रायपुर
13 Dec 2023 10:09AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शपथ ग्रहण के पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दो महान विभूतियों को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सवेरे अवंती विहार एटीएम चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री साय जय स्तंभ चौक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को नमन किया।
13 Dec 2023 08:01AM,by: Tikendra Sinha
सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के पहुंची 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है। टीम की श्रीमती नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में श्री रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से विष्णुदेव साय जी को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं श्रीमती भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि भौगोलिक रूप से पिछड़ा हुआ सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा।
13 Dec 2023 07:59AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







