13 Dec 2023
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह को हर कोई यादगार बनाना चाह रहा है। विभिन्न जिले के सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल आज खुशी से अपने कला का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साइंस कॉलेज चौपाटी के आसपास मांदर की थाप में कर्मा समूह दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं, लोग भी उत्साहपूर्वक नृत्य करने में लगे हैं।
13 Dec 2023 07:59AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे हैं लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे। आज सुबह पहुंचे हैं। साथ ही अन्य जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के विकास में अब और तेजी आएगी। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे लिए गौरव का पल है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह
13 Dec 2023 07:53AM,by: Tikendra Sinha
मैं अपने क्षेत्र के लाडले नेता श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते हुए देखने की इच्छुक हूं, इसलिए यहां आने से खुद को रोक नहीं पाई। पहली बार सरगुजा क्षेत्र से आदिवासी नेता को उच्च स्तरीय प्रधिनिधित्व मिला है, इससे सरगुजा सहित पूरे राज्य के लोग उत्साहित हैं। सरगुजा संभाग के ग्राम जोधपुर (लखनपुर) से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आईं श्रीमती तीरथमणि राजवाड़े ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रदेश को आदिवासी समाज को नेतृत्व का मौका दिया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों से रुकी हुई विकास की गति अब जोर पकड़ेगी। शुभकामनाएं लेकर पहुंचे राज्य के सभी जिले से लोग
13 Dec 2023 07:53AM,by: Tikendra Sinha
दुद्धी सीट से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को सोनभद्र जिले के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) एहसानुल्लाह खान ने 2014 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में दोषी पाया है। पीड़िता के वकील विकास शाक्य ने कहा कि अदालत ने गोंड को दोषी ठहराया और सजा 15 दिसंबर को सुनाई जाएगी। सजा के बाद, गोंड को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया और जेल भेज दिया गया l
13 Dec 2023 06:40AM,by: Babuaa Desk
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 'नागरिकों की सुरक्षा और कानूनी और मानवीय दायित्वों को कायम रखना' शीर्षक से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम का आग्रह किया गया है। यूएनजीए के आपातकालीन सत्र के दौरान भारत ने युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन किया। इज़राइल-गाजा युद्ध: भारत 'तत्काल युद्धविराम' का समर्थन
13 Dec 2023 06:34AM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार विकासशील और विकसित दोनों देशों को एक एकीकृत डिजिटल टूल के साथ अपनी बुनियादी ढांचा-योजना प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने में मदद करने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (पीएमजीएस-एनएमपी) को वैश्विक स्तर पर ले जाने की योजना बना रही है। सरकार की योजना पीएम गति शक्ति को वैश्विक स्तर पर ले जाने की
13 Dec 2023 06:34AM,by: Babuaa Desk
पी.चिदंबरम दिवंगत प्रणब मुखर्जी की स्मृति में आयोजित पुस्तक के विमोचन में शामिल हुए। कुछ दिन पहले, अनुभवी कांग्रेस नेता की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी, जिन्होंने अपने पिता की डायरी प्रविष्टियों को एक किताब में बदल दिया, ने कांग्रेस और राहुल गांधी के बारे में कई "बहुत अच्छे नहीं" खुलासे किए।
13 Dec 2023 06:34AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









