14 Jan 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘पतंग उत्सव‘‘ में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, उगादी, पोंगल, गुड़ी पड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पिछले एक माह तक खरमास के बाद आज से शुभ कार्याें की शुरूआत होगी। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने पतंग उत्सव के अवसर पर पतंग उड़ाने का आनंद लिया।  मुख्यमंत्री साय पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव में शामिल हुए

14 Jan 2024 01:54PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज (आदिवासी) के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 28 जनवरी को आयोजित ‘‘सामाजिकजनों से मुलाकात एवं सम्मान समारोह‘‘ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री एवं कंवर गौरव श्री विष्णु देव साय को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिकजनों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। 

14 Jan 2024 01:54PM,
by: Tikendra Sinha