14 Feb 2021
रायपुर : आज का दिन काफी राहत देने वाला है, क्योंकि आज प्रदेश में कोरोना संबंधी कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है। प्रदेश में आज 169 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 159 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए है। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या 3,02,069 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3,258 है। राजधानी रायपुर में आज 48 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
14 Feb 2021 04:43PM,by: Thaneshwar sahu
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत पवनी में साहू समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। जहां प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री साहू के साथ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी, बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, राष्ट्रिय युवा प्रकोष्ठ साहू समाज के अध्यक्ष संदीप साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल रहा।
14 Feb 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा आज प्रदेश के 17 जिलों में हुई। आयोग ने परीक्षा के लिए प्रदेश में 347 केन्द्र बनाये थे, जिसमें कुल 1 लाख 15 हजार 989 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से प्रथम पेपर में 1 लाख 359 परीक्षार्थी शामिल हुए वहीं दूसरे पेपर में 99 हजार 464 परीक्षार्थी शामिल हुए।
14 Feb 2021 01:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह शामिल हुए। बैठक में प्रस्तावना भाषण रखते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में भाजपा के सभी विधायकों के तरफ से सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। अवैध शराब, रेत उत्खनन, हत्या, लूटपाट, डकैती, धान खरीदी जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा। बैठक का संचालन विधायक शिवरतन शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल,विधायक नारायण चंदेल, पुन्नुलाल मोहले, अजय चंद्राकर, विधायक,विद्यारतन भसीन, डमरूधर पूजारी, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, श्रीमती रंजना साहू व जितेन्द्र वर्मा मौजूद थे।
14 Feb 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरन्देश्वरी व सह प्रभारी व बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जिला अध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी शक्ति का आधार है। कार्यकर्ता जब कर्मयोग से संगठन की मजबूती के लिए जुटता है तो निश्चित ही एक संकल्प के साथ हम बदलाव की ओर बढ़ते है। हमें प्रदेश सरकार की नाकामियों को अधिक से अधिक जनता तक पहुंचा कर जनता के बीच हमारे जुड़ाव को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है और इस नाकाम सरकार की खामियों को बताने की जरूरत है। राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का हमेशा ही संगठनात्मक ढांचा मजबूत रहा है और एक बार हमें एकजुट होकर विजय छत्तीसगढ़ 2023 के लिए अभी से जुटना होगा। बुनियादी तौर पर और अधिक जनता से जुड़ना होगा: डी. पुरन्देश्वरी
14 Feb 2021 01:38PM,by: Thaneshwar sahu
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में बड़ा धमाका करने वाले रिषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ अपनी धरती पर भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 77 गेंदों पर नाबाद 58 रन की पारी खेली। रिषभ शानदार रिदम में थे और अपनी पारी के दौरान लगाए गए तीन छक्कों की मदद से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
14 Feb 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15वी कड़ी को आज मैनपाट महोत्सव स्थल में पर्यटकों ने सुनी। इसके साथ ही जिला मुख्यालय, जनपद मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में भी सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत करीब 75 स्थलों का चयन किया गया है। पहले चरण में 9 स्थलों में विकास के कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम महेशपुर में साईड एमिनिटी निर्माण का शुरू किया जा रहा है। पर्यटन विकास को बहुत बड़े फलक पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटन विकास को लेकर हमारी सोच का व्यापक प्रभाव होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधारभूत संरचनाओं के निर्माण भी तेजी से हो रहे हैं। मनरेगा के अभिसरण से ऐसी संरचना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थाई परिसंपत्तियों के निर्माण के साथ ही ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। धान उपार्जन केंद्रों में धान को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 8000 पक्के चबूतरे का निर्माण किया गया है। गॉंव में ऐसे अधोसंरचना का निर्माण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ड्रीम प्रोजेक्ट नरवा गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत गोठान मल्टी एक्टिविटी सेंटर बन रहे है। नरवा विकास के 5000 कार्य पंचायत और ग्रामीण विकास, जलसंसाधन तथा वन विभाग के द्वारा आगे बढ़ रहा है। बाड़ी में सब्जी की खेती से कुपोषण दूर करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि जल संसाधन परियोजनाओं की कमियों को दूर किया जाएगा। आगामी 5 वर्षों में ऐसी जल संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे सिंचाई क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही नई जल संसाधन नीति तैयार की जा रही है। महेशपुर में विकसित किया जा रहा है साईड एमिनिटी : सीएम बघेल
14 Feb 2021 12:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड, चुनाव सह संचालक गारगी शंकर मिश्र, चुनाव सह संचालक जितेन्द्र दोशी एवं चुनाव सह संचालक मगेलाल मालू ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में जय व्यापार पैनल का प्रचार अभियान भी तेजी से जारी है। जिसके तहत पैनल से प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर पारवानी एवं कोषाध्यक्ष प्रत्याशी उत्तम गोलछा द्वारा रायपुर संभाग के अंतर्गत गरियाबंद, छुरा, राजिम एवं फिंगेश्वर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। जहां सभी व्यापारी साथियों ने एक स्वर में जय व्यापार पैनल को अपना समर्थन देने की घोषणा की। सभी ने यह स्वीकारा की कोरोनाकाल के कठिन दौर में अमर पारवानी एवं उनकी टीम द्वारा व्यापारी हित में सक्रियता दिखाते हुए व्यापारी वर्ग को राहत देने की पहल की गई थी।
14 Feb 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर महाभियोग से बचने में सफल रहे क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी के उनके साथियों ने उनका समर्थन किया। महाभियोग से मुक्त के बाद ट्रंप 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में खड़े हो सकते हैं। अब वह चुनाव लड़ने के योग्य हैं।
14 Feb 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








