14 Mar 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 13 हजार 320 करोड़ रूपए की राशि भेजी तब कई किसानों के आंखों में खुशी के आंसू छलके। वहीं बालोद की महिला किसान श्रीमती खोमिन बाई ठाकुर भावुक हो उठी। दरअसल उनके पति का कुछ वर्षों पहले ही निधन हुआ था। जब खाते में उनके आदान सहायता की राशि मिली तब वह अपने पति को याद कर भावुक हो उठी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी खोमिन बाई को ढांढस बंधाया। श्रीमती खोमिन बाई के खाते में 5 लाख 77 हजार 710 रूपए की आदान सहायता राशि आई है। गौरतलब है कि किसानों को आदान सहायता प्रदान करने के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू की गई है। कृषक उन्नति योजना: आदान सहायता राशि पाकर भावुक हो उठी खोमिन बाई
14 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
आज मुख्यमंत्री निवास के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य गणों, विधायकगण, विभिन्न समाज एवं संगठन सहित बड़ी संख्या में आमजनों का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय को बधाई देने देर रात तक तांता लगा रहा। अपने प्रिय मुख्यमंत्री श्री साय से मिलकर बधाई देने प्रदेशभर से पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह रहा। देर रात तक समाज से सभी वर्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आना जारी रहा।
14 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा।
14 Mar 2024 08:18AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ सरकार आज (14 मार्च) खिलाड़ियों को सम्मानित कर रही है। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 4 साल बाद स्टेट लेवल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। अलग-अलग स्पोर्ट्स इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 133 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। 411 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। राज्य खेल अलंकरण समारोह में दिए गए अवॉर्ड..
14 Mar 2024 07:39AM,by: Vinay Jha
कांग्रेस सांसद एंटो एंटनी ने कहा है कि साल 2019 में भाजपा ने पुलवामा हमले में मारे गये जवानों के बलिदान का फायदा उठाकर जीत हासिल की थी। वहीं, उन्होंने बड़ी बात ये कह दी कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान की कोई संलिप्तता नहीं थी। 'पुलवामा हमले में नहीं था पाकिस्तान का हाथ' : कांग्रेस सांसद
14 Mar 2024 05:37AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









