14 Mar 2024
छत्तीसगढ़ में टीबी की दवा खत्म हो गई है। मरीज आस-पड़ोस के जिलों में दवा के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं मिल रही है। दरअसल, टीबी की दवा खुले बाजार में नहीं मिलती। केंद्र से इसकी सप्लाई होती है। करीब सवा महीने से दवा की सप्लाई ही नहीं हो रही। छत्तीसगढ़ में टीबी की दवा खत्म..
14 Mar 2024 03:27AM,by: Vinay Jha
यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सजा सुनते ही मुख्तार अंसारी परेशान हो गया. उसने कोर्ट से बोला कि हुजूर मैं बेकसूर हूं, इसके बाद मुंह पर हाथ रखकर सिर झुकाकर बैठ गया।इसके बाद जेल प्रशासन ने मुख्तार को उसकी तन्हाई बैरक में भेज दिया है।
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
बिहार में आज गुरुवार को नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मिली जानकारी मंत्रिमंडल का विस्तार शाम पांच बजे होगा। इसको लेकर बीजेपी और जेडीयू नेताओं की बुधवार को बैठक हुई। मीटिंग में बीजेपी की तरफ से दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा और जेडीयू की तरफ से ललन सिंह, संजय झा, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मौज़ूद थे। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा संभावित मंत्रियों की सूची लेकर मीटिंग में आए थे। बिहार : आज नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के नाम हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उतारा गया है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उतारा गया है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
देश में पिछले कुछ महीनों से पालतू कुत्तों के हमलों के मामले बढ़े हैं। पेट डॉग के बढ़ते हमलों और उससे होने वाली मौतों की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को एक पत्र लिखा है। केंद्र ने राज्यों से आक्रामक कुत्तों की नस्लों जैसे- रॉटवीलर, पिटबुल, टेरियर, वुल्फ और मास्टिफ पर आयात, प्रजनन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुमोदन पश्चात बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति करने हेतु वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट में वित्त उल्लेखित अपरीक्षित नवीन मद के प्रकरण में स्वीकृत की प्रक्रिया अनुसार जांजगीर-चांपा जिला के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 60.03 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है।
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रहे।
14 Mar 2024 12:07AM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वंचित वर्गों के लिए आउटरीच कार्यक्रम प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 525 जिलों के हितग्राहियों ने वर्चुअली जुड़कर संवाद स्थापित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और स्वच्छता कार्यकर्ताओं सहित वंचित समूहों के विभिन्न सरकारी योजनाओं से ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया।
14 Mar 2024 12:06AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







