14 May 2023

Generic placeholder image

खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियो को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है। 

14 May 2023 11:38AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

शहरो में बढ़ती जनसंख्या के कारण हर चौक चौराहों पर जाम की समस्या रहती है पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार शहरो के सड़को पर विभिन्न तर्को से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे है उत्तर विधानसभा विधायक एवम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में अवगत कराया था,एस पी अग्रवाल ने विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के विधायक कार्यलय पहुंचकर कानून एवम लोक व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की श्री जुनेजा ने शहर के विभिन्न स्थानों में ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के साथ दौरा कर देवेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे, महिला थाना के सामने ,शास्त्री चौक मस्जिद के सामने मल्टी रोड होने से जाम लगती थी जहा रोटेट्ररी लगाकर ट्रायल सफल होने पर स्थाई रोटेट्री बनाकर ट्रैफिक नियंत्रण पर आया आज विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एस पी प्रशांत अग्रवाल व डीएसपी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह ने विधिवत पूजन कर श्रीफल तोड़कर एवम बटन दबाकर सिग्नल लाइट का शुभारंभ किया इस अवसर पर रायपुर एस पी प्रशांत अग्रवाल, डी एस पी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह,पार्षद सुरेश चन्नेवार,पार्षद अनवर हुसैन,पूर्व पार्षद राधे श्याम विभार ,सेवक महानंद,सचिन अग्रवाल ,गौतम यादव,रोहित , अक्कू एवम पुलिस व ट्रैफिक पुलिस उपस्थित रहे।

14 May 2023 08:05AM,
by: Tikendra Sinha