14 May 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर और दुर्ग जिले के ग्राम सेलूद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.10 बजे रायपुर के प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शांति सरोवर में ‘‘नशा मुक्ति भारत अभियान‘‘ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद पूर्वान्ह 11.50 बजे विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.05 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद पहुंचेंगे और वहां सद्गुरू कबीर आश्रम में ‘‘संत समागम समारोह‘‘ में शामिल होने के बाद दोपहर 1.05 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6.15 बजे राजधानी रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित ‘‘अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14 May 2023 03:12AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

पहले मुझे प्राइवेट स्कूल में 80 हजार रुपए तक सालाना फीस देनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री जी, आपने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये और वहां बहुत अच्छी पढ़ाई की सुविधा दी। इससे मेरे अभिभावकों को बचत हो रही है, जो मेरे भविष्य के लिए उपयोगी होगी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा अस्मि ठाकुर ने यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बिलासपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने तिफरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। 

14 May 2023 03:12AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादाह 1282 के प्रतिनिधि मण्डल ने महासभा की केन्द्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना राजपूत के नेतृत्व में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर कोटा स्थित राजपूत छात्रावास भवन में 14 मई को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तरीय महिला एवं युवती सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मण्डल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मण्डल में उप समिति रायपुर की अध्यक्ष हेमकांता गौतम सहित ज्योति राजपूत,रितु राजपूत, संगीता ठाकुर और भावेश ठाकुर शामिल थे।

14 May 2023 03:12AM,
by: Tikendra Sinha