14 Jul 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोविड के नए पैकेज के अंतर्गत करीब 20,000 नए ICU बेड तैयार किए जाएंगे। इसमें से 20% बेड पीडियाट्रिक बेड होंगे। हर ज़िले में एक पीडियाट्रिक यूनिट भी बनाई जाएगी। इस पैकेज के अंतर्गत 8,800 से अधिक एंबुलेस की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
14 Jul 2021 08:30AM,by: Vikash Kumar
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले दर्ज हुए हैं। पिछले हफ्ते से कोरोना मामलों में 6 फीसदी की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिर्फ 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।
14 Jul 2021 08:01AM,by: Vikash Kumar
देश में जनसंख्या विस्फोट पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो चुकी है। असम के बाद उत्तर प्रदेश भी जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर आगे बढ़ गया है और कई राज्यों में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग उठ रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।
14 Jul 2021 08:01AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आवास पर आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हो रही है। इसमें कोरोना वैक्सीनेशन और सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने के आसार हैं। बैठक में पीएम और बाकी मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बजाय प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए हैं। इससे पहले पिछले साल अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रत्यक्ष बैठक हुई थी। लॉकडाउन में लगभग हर हफ्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक होती रही है।
14 Jul 2021 07:41AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में टूट के आसार दिख रहे हैं। पार्टी के दो विधायक देवव्रत सिंह व प्रमोद शर्मा के इस्तीफे की खबर राजनीतिक गलियारों में चल ही रही थी कि जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट से इस्तीफे की बात पर पुष्टि होती दिख रही है। अलग दल बनाने के लिए जकांछ से देना होगा इस्तीफा : अमित जोगी
14 Jul 2021 07:28AM,by: Vikash Kumar
भारतीय वायु सेना जुलाई के अंत तक राफेल लड़ाकू विमान की दूसरी स्क्वाड्रन का संचालन करने की संभावना है और इसे पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायुसेना अड्डे पर तैनात किया जायेगा. राफेल विमानों की पहली स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है. भारत द्वारा लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी.
14 Jul 2021 06:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




