14 Jul 2021

Generic placeholder image

भारत के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों को दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने फटकार लगाई है. मुरलीधरन ने दावा किया है कि श्रीलंका क्रिकेट के अनुबंध के मुद्दे पर कुछ सीनियर खिलाड़ी जूनियरों पर दबाव बना रहे हैं. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुसल परेरा जैसे सीनियर खिलाडियों के साथ टीम के कई दूसरे खिलाड़ी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के साथ लंबे समय तक चले आ रहे विवाद में शामिल हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने वेतन विवाद के कारण बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने हालांकि बाद में दौरे के अनुबंध पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी थी.

14 Jul 2021 05:04AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

गरीबी के कारण बहुत से माता-पिता अपनी बच्ची की शादी करने में असमर्थ होते हैं। इन परिवारों में गरीबी के कारण परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या पर ध्यान देते हुए
लायंस क्लब रायपुर विमेन ने  2 सगी बहनों गोदावरी व नंदिनी के विवाह के अवसर पर उन्हें कपडे व नगद राशि देकर सहायता प्रदान की।अध्यक्ष ला.अंजू सूद ने विवाह स्थल पर पहुंचकर उपरोक्त सामग्री सौपी,उस समय हल्दी की रस्म चल रही थी।परिजनों ने क्लब को धन्यवाद प्रेशित किया।
ला.कमलेश चावला चार्टर सदस्य
लायंस क्लब रायपुर विमेन भी कन्या विवाह प्रोत्साहन पहुंचकर अपनेआप गौरवांवित महसूस किया। लायंस क्लब रायपुर वीमेन का कन्या विवाह प्रोत्साहन

14 Jul 2021 04:29AM,
by: Babuaa Desk