14 Sep 2022

Generic placeholder image

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी, अगर समय पर रणनीति लागू की जाती... संसदीय पैनल ने स्थिति की गंभीरता का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं होने के लिए सरकार की खिंचाई करते हुए यह कहा है। स्वास्थ्य पर संसदीय स्थायी समिति ने राज्यसभा में पेश अपनी 137वीं रिपोर्ट में कहा कि दूसरी लहर निस्संदेह ज्यादा मामले, बढ़ती हुई मौतें, अस्पतालों में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी, दवाओं और अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति में कमी काफी परेशान करने वाली थीं। आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडरों और दवाओं आदि की जमाखोरी और कालाबाजारी आदि इसका प्रमुख कारण थे।

14 Sep 2022 01:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान में होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पीएम मोदी एससीओ परिषद के राष्ट्र प्रमुखों की होने वाली 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे। यह शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान के समरकंद में होगा। इस दौरान सबकी निगाहें पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर टिकी होंगी। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं।

14 Sep 2022 01:25AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

पूर्वी लद्दाख में करीब 28 महीने से भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी अब घटने के आसार बन रहे है. पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग और गोगरा के पेट्रोलिंग पॉइंट 15 से दोनो देशो की सेनाएं पीछे हट गई है. इस बात की पुष्टि सेना और सेटेलाइट इमेज के जरिये भी हुई है. अस्थाई निमार्ण और बंकर तोड़ दिए गए है . इस बात की पुष्टि दोनो देशों के लोकल कमांडरों ने जमीनी स्तर पर जायजा लेने के बाद की है.सेना के सूत्रों ने PP15 से सैनिकों के हटने के बारे में कहा कि दोनों पक्षों ने चरणबद्ध और समन्वित तरीके से क्षेत्र से हटने का काम पूरा कर लिया है. दोनों देशों की सेनाएं अब अप्रैल 2020 वाली जगह पर पहुंच गई है हालांकि सीमा पर करीब दो साल पहले हुए तनाव के बाद अभी भी दोनों देशों के 50,000 से ज्यादा सैनिकों का जमावड़ा बना हुआ है।

14 Sep 2022 01:24AM,
by: Imran Khan