14 Sep 2023
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 सितम्बर 2023 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर में बुलाया गया है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थी को एसएमएस पर भी सूचना भेजी गई है। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट http://cgiti.cgstate.gov.in तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी आगामी दिवस सायं 5.00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा-आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
14 Sep 2023 12:50PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाएं देश को समर्पित करने, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की आधारशिला रखने और कार्यक्रम के दौरान एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का वितरण करने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने रायगढ़ वासियों को दी बड़ी सौगात
14 Sep 2023 11:01AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “पीएम वही करने के लिए वापस आ गए हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं - अपमान। कौन बात कर रहा देखो! वह व्यक्ति जो सरकारी समारोह के अवसर का उपयोग विपक्ष को गाली देने के लिए करता है। उनके स्तर पर गिरकर, कोई भी आसानी से कह सकता है कि वह जीए-एनडीए गठबंधन-गौतम अदानी के एनडीए के प्रमुख हैं”,
14 Sep 2023 11:01AM,by: Tikendra Sinha
मोदी सरकार द्वारा लगातार यात्री ट्रेनों को रद्द किये जाने और ट्रेनों की लेटलतीफी के विरोध में तथा यात्री ट्रेनों की सुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस ने रेल रोको आंदोलन प्रदेश के सभी जिलों बालोद, कांकेर, कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कोरिया, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनादगांव, सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़, मोहला-मानपुर, सक्ति,मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी- भरतपुर, कोरबा, बीजापुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में किया। कांग्रेस ने प्रदेश भर में किया रेल रोको आंदोलन
14 Sep 2023 09:25AM,by: Tikendra Sinha
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गायघाट थाना के तहत आने वाले बेनीबाद क्षेत्र के बागमती नदी में एक नाव पलट गई। यह नाव बच्चों को लेकर स्कूल छोड़ने जा रही थी। जानकारी के मुताबिक नाव में 34 बच्चे सवार थे। फिलहाल कई बच्चे लापता हैं और कई बच्चों को बचाया जा चुका है। बिहार: स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी, कई लापता
14 Sep 2023 09:25AM,by: Tikendra Sinha
मराठा समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने आखिरकार अनशन तोड़ दिया है। बीते कई दिनों से सीएम एकनाथ शिंदे समेत महाराष्ट्र सरकार के कई नेता जरांगे से अनशन त्यागने की अपील कर रहे थे। मनोज जरांगे बीते 17 दिनों से महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। मराठा आरक्षण: जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
'सनातन धर्म' पर हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भारत की संस्कृति पर हमला करने और 'सनातन' संस्कृति को खत्म करने के लिए एक छिपे हुए एजेंडे पर फैसला किया है। "इस I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग उस 'सनातन धर्म' को मिटाना चाहते हैं जिसने स्वामी विवेकानन्द और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी... यह भारत गठबंधन 'सनातन धर्म' को नष्ट करना चाहता है।
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। नारायणपुर जिले को आकांक्षी जिले के अंतर्गत जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से केंद्रीय जलशक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस सम्मान के लिए नारायणपुर जिलावासियों को तथा इस कार्य में लगे जलजीवन मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार
14 Sep 2023 09:24AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





