14 Sep 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के पांचवे चरण में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की स्पर्धाएं चल रही हैं। बस्तर संभाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जगदलपुर के लालबाग खेल मैदान में 13 सितंबर को संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। उन्होंने गिल्ली-डंडा खेलकर बस्तर के संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले 7 जिलों के 16 विभिन्न खेल विधाओं में तीन आयु वर्ग के 2400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर श्री जैन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पारम्परिक खेल विधाओं की विरासत को पुनर्जीवित कर इन खेल विधाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही इन खेल विधाओं के जरिये प्रतिभाओं को उभारने का बेहतर अवसर सुलभ कराया है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपना परचम लहरायें और बस्तर का नाम रोशन करें। 

14 Sep 2023 02:47AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर योजना से इलाज के लिए मिली सहायता के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। हृदय रोग से पीड़ित इन मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली सहायता से राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के ‘एडवांस कार्डियोलॉजी’ विभाग में सफलतापूर्वक किया गया है। ये मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अवसर पर एडवांस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. स्मित श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे।

14 Sep 2023 02:47AM,
by: Tikendra Sinha