15 Jan 2022

Generic placeholder image

यूपी का चुनाव दिलचस्‍प होता जा रहा है। कुछ ही दिनों में तस्‍वीर बिल्‍कुल बदल गई है। राज्‍य की सत्‍ता में पहले बीजेपी आसानी से वापसी करती दिख रही थी। लेकिन, उसकी राह में अपनों ने ही रोड़े बिछा दिए हैं। यूपी चुनाव से ऐन पहले सपा ने बीजेपी खेमे में खलबली मचा दी है। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही एक के बाद एक बीजेपी के कई मंत्रियों और विधायकों ने सपा का रुख किया है। इसके चलते सपा प्रमुख अखिलेश यादव फूले नहीं समा रहे हैं। सियासी पिच पर उन्‍होंने बीजेपी को करारा झटका दिया है। अखिलेश इस बात से भी बेहद खुश हैं कि उनकी रणनीति को बीजेपी भांप तक नहीं सकी। उन्‍होंने कहा कि अगर बीजेपी को इसकी जरा भी भनक लगती तो वह डैमेज कंट्रोल में लग जाती।

15 Jan 2022 04:51AM,
by: Babuaa Desk