15 Mar 2023
केरल के पलक्कड़ में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं पर हथियारों से हमला हुआ हमलावरों को रोकने की कोशिश करने पर भाजपा कार्यकर्ता की मां के साथ मारपीट की गई। तीनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। केरल : दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला
15 Mar 2023 06:29AM,by: Tikendra Sinha
पुलिस की अनुमति के बिना सेक्टर 6 में नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर बेहतर पुनर्वास सुविधाओं की मांग लेकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण एक किसान नेता सहित 180 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की ।
15 Mar 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से एक इंटरव्यू दिया जिसमें उसने कहा कि मूसेवाला की हत्या में उसका कोई हाथ नही हैँ , गोल्डी बराड़ और उनके चचेरे भाई सचिन बिश्नोई मुसेवाला की हत्या में शामिल थे। लॉरेंस ने स्वीकार किया कि उसे साजिश के बारे में पता था। लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से दिया इंटरव्यू
15 Mar 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
मुंबई पुलिस ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी का नाम लेकर एक इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन से 12 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में 28 वर्षीय युवक नागराजू बुदुमुरु को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से गिरफ्तार किया। बुदुमुरु ने कंपनी के एमडी से संपर्क कर एक क्रिकेट किट की प्रायोजन के लिए 12 लाख की मांग करी थी।
15 Mar 2023 05:23AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार का बजट प्रदेश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जाति, जनजाति, नौजवानों सहित सभी वर्गों के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र सदन से इस वर्ष का बजट पारित होने के बाद बजट की घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटवारों, रसोईयों, पटेलों, स्वच्छता सफाईकर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर पंचायतों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने आवास योजना, उज्ज्वला योजना और शौचालय का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। केन्द्र द्वारा वर्ष 2021 में जनगणना नहीं कराई गई जिसके कारण अनेक हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित रहे।
15 Mar 2023 04:38AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









