15 Mar 2023
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज,15 मार्च को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
15 Mar 2023 03:58AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इकाई द्वारा 23 मार्च 2023 को राजधानी के जयस्तंभ चौक में श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में सिंधी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री आनंद कुकरेजा, सिंधी एकेडमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी, सदस्य श्री अमर गिदवानी तथा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ उपस्थित थे।
15 Mar 2023 03:58AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें वर्तमान चुनौतियों, अपराध और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहते हुए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच से श्री आकाश कुमार शुक्ला, श्री अमन कुमार रमनकुमार झा, रविन्द्र कुमार मीणा, रोहित कुमार शाह और उदित पुष्कर, 2020 बैच से चिराग जैन और उमेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।
15 Mar 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर, नंदकुमार सिंह चंद्रा, ताम्रध्वज चंद्रा, खेलाराम चौहान, राजकुमार चंद्रा, गुरु चरण चंद्रा सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
15 Mar 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में सर्वाेदय महायज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कबीरधाम जिले के ग्राम गण्डई खुर्द में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेवा समिति के कृपाराम चन्द्रवंशी, रवि कुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण
15 Mar 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री धनेन्द्र साहू के नेतृत्व में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर 9 वर्षीय मास्टर जसराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मास्टर जसराज का नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में डिवीजन एवं मल्टीप्लिकेशन के सवालों का सबसे तेज जवाब देने के लिए दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री ने मास्टर जसराज को उनकी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
15 Mar 2023 03:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








