15 May 2023
पलारी के ग्राम गोंडा पुलिया के पास हुई सड़क दुघर्टना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए दुःख जताया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने लगातार घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किए है। साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग की टीम से सतत सम्पर्क में है। घटना की जानकारी मिलती ही तत्काल आज कलेक्टर चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सुबह ही जिला हॉस्पिटल पहुँचकर घायलों एवं पीड़ित परिवार जनों से मिलकर हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। श्री कुमार ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि बारात,सगाई,छट्टी से जैसे अन्य घरेलू कार्यक्रमों में आने जाने के लिए मालवाहक गाड़ियों का उपयोग ना करें। निर्धारित सवारी गाड़ी का ही उपयोग करे एवं सभी यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।
15 May 2023 05:22AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
15 May 2023 05:22AM,by: Tikendra Sinha
महिला भाजपा सांसदों को लिखे पत्र में डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा, "उनकी शक्ति ने न केवल प्रशासन की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी, बल्कि हमारी सरकार को बहरा और अंधा भी बना दिया।" उन्होंने लिखा, "सत्तारूढ़ पार्टी की एक महिला सांसद होने के नाते, हम आपसे हमारी मदद करने का अनुरोध करते हैं।" पहलवानों ने महिला बीजेपी सांसदों को लिखा पत्र
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी नर्सों की चर्चा होती है, तो कोविड-19 का चुनौती भरा दौर याद आता है। जब पूरी दुनिया में भय व्याप्त था। तब इस विपरीत परिस्थिति में हमारे डॉक्टरों और नर्सों ने जो सेवाएं दी, उसकी तुलना नहीं की जा सकती। नर्सों ने अपने परिजनों और बच्चों से दूर रहकर मरीजों की सेवा की। कई मौकों पर उन्हें परेशानियां भी झेलनी पड़ी, लेकिन वे अपने कर्तव्य से नहीं हटी। हमारी नर्स बहनों ने ईश्वर की सेवा की तरह मरीजों की भी सेवा की। कोविड के दौर में नर्स बहनों की सेवा अतुलनीय: मुख्यमंत्री बघेल
15 May 2023 02:30AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









