15 May 2023

Generic placeholder image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंची। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले अपने प्रवास के दूसरे दिन 15 मई सोमवार को अम्बिकापुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगी। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा श्री कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर ए एल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित एसडीएम अम्बिकापुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

15 May 2023 02:30AM,
by: Tikendra Sinha