15 Aug 2024

Generic placeholder image

स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय पंडित चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन एवं जिला प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री जायसवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि श्री राय ने शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए तीन दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

15 Aug 2024 09:02AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में आज आठ सौ से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष इन बच्चों में पहली प्रस्तुति कृष्णा पब्लिक स्कूल तुलसी के 190 बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर प्रस्तुत किया गया। नृत्य करने वालें छात्र/छात्रायें सफेद, नारंगी एवं हरे रंग के गणवेश धारण किए हुए थे, जो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का प्रतिनिधित्व करते है। गीत के शब्दों और रंगों के माध्यम से नृत्य करने वाले और दर्शक देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकते है और भारत के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त कर सकते है। यह नृत्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है और देश के प्रति बलिदान और सेवा की भावना को जगाता है।

15 Aug 2024 09:01AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, योजना नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, श्री बसव राजू एस., श्री राहुल भगत, सहित मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में स्वतंत्रता दिवस मनाने पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों के नन्हें बच्चों से मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

15 Aug 2024 09:01AM,
by: Babuaa Desk