15 Aug 2024

Generic placeholder image

78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग कार्यालय नवा रायपुर मंे राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राज्य के नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि  भारत को स्वतंत्र कराने में हमारे वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में उन्मुक्त होकर कानून के अधीन स्वतंत्र जीवन यापन कर रहे हैं। हमें वीर सेनानियों के योगदान से सीख लेनी चाहिए ताकि हम सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश के काम आ सकें।
    देश की आजादी के लिए वीर जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रजों से लोहा लिया और देश को आजाद कराने के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहे। ऐसे वीर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय रहेगा और आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा। राज्य सूचना आयोग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के समय राज्य सूचना आयुक्त श्री आलोक चन्द्रवंशी, सचिव श्री गोपाल वर्मा, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी, अवर सचिव डॉ. (श्रीमती) गीता दीवान सहित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राज्य सूचना आयुक्त श्री शुक्ला ने किया सूचना आयोग में ध्वजारोहण

15 Aug 2024 09:01AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।   
      
श्री साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 

15 Aug 2024 09:00AM,
by: Babuaa Desk