16 Feb 2021

Generic placeholder image

 मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद बर्बर और भयानक घटना सामने आई है, जिसमें एक आदिवासी महिला को अपने पति के परिवार के एक सदस्य को अपने कंधों पर उठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना के वीडियो व्यापक रूप से वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला के आस पास लाठी और क्रिकेट बैट के साथ ग्रामीणों को चलता हुआ देखा जा सकता है। इनमें कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे भी हैं, जो महिला का अपमान होता देख आनंद ले रहे हैं। वहीं, कुछ ने महिला पर लाठी का इस्तेमाल भी किया। बताया गया कि महिला को एक लड़के को ऊपर बैठाकर दौड़ने को कहा गया था, जैसे ही वह धीमी पड़ती तो उसपर वार किया जाता। यह घटना गुना जिले के सगई और बनस खेड़ी गांवों के बीच हुई। 

16 Feb 2021 10:31AM,
by: Thaneshwar sahu