16 Feb 2021

Generic placeholder image

रायपुर : एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम छुईहा मालगुजार में रेडी-टू-ईट की आपूर्ति में लापरवाही बरतने का मामला जांच में सही पाए जाने पर नव दुर्गा महिला स्व-सहायता समूह छुईहा के साथ हुए अनुबंध को निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा की गई है। गौरतलब है कि छुईहा के नव दुर्गा स्व-सहायता समूह को आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी-टू-ईट फूड सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया था। समूह ने अनुबंध के अनुसार स्वयं रेडी-टू-ईट फूड तैयार न करके जांजगीर-चापा जिले के ग्राम मालखरौद की सखी सहेली स्व-सहायता समूह से रेडी-टू-फूड मंगाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्रदाय किया। इस संबंध में शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान नव दुर्गा स्व-सहायता समूह को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया था। महिला स्व-सहायता समूह का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण उसके साथ किया गया रेडी-टू-ईट फूड आपूर्ति का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। रेडी-टू-ईट फूड की आपूर्ति में गड़बड़ी: अनुबंध निरस्त

16 Feb 2021 07:34AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बर्ड फ्लू का बड़ा मामला सामने आया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब यहां शकालो शासकीय कुकुट पालन के लगभग 21 हजार पक्षियों-मुर्गियों को मारने की तैयारी चल रही है। एक किमी रेंज के अंदर के सभी मुर्गियों और पक्षियों को मारने की तैयारी की जा रही है। सरगुजा कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा कि संक्रमण पाये गए क्षेत्र के 1 किमी को समंवित क्षेत्र एवं 10 किमी के क्षेत्र को सर्विलेंस जोन घोषित किया जाए। एसओपी के अनुसार, कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मारे गए पक्षियों एवं फार्म के अपशिष्टों का जैव सुरक्षा नियमों के अनुसार प्रबंधन किया जाएगा। पोल्ट्री फार्म में कार्यरत कर्मचारियों को 10 दिन के लिए क्वारंटाईन किया जाए, तथा स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर लक्षण युक्त कर्मचारियों का एसओपी के अनुसार सैम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा जाए तथा एंटी वायरल प्रोफाईलेक्सिस दिया जाए। साथ ही लक्षण एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। जिले से बाहर एवं जिले के भीतर कुक्कुट एवं अण्डे का किसी प्रकार का भी परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके साथ ही जिले में संबंधित समस्त विक्रय केन्द्र की निगरानी की भी आवश्यकता है। अत: राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं स्थानीय निकाय व पंचायत विभाग आपसी समन्वय से सतत निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उस संचालक पशुधन विकास विभाग सरगुजा दैनिक कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर प्रतिदिन भेजा जाए।

16 Feb 2021 07:03AM,
by: Thaneshwar sahu