16 Mar 2024
शहरों में सार्वजनिक परिवहन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत राज्यों को शहरों की जनसंख्या के आधार पर बसों की संख्या निर्धारित की गई है जिसके अनुसार रायपुर को 100, दुर्ग-भिलाई को 50, बिलासपुर को 50 तथा कोरबा को 40, इस प्रकार कुल 240 ई-बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
16 Mar 2024 05:35AM,by: Tikendra Sinha
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज तिल्दा-नेवरा में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां 5.24 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। श्री अग्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ससाहोली का नाम जैन मुनि श्री विद्या सागर जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की साथ ही तिल्दा नेवरा में बीएड कॉलेज खोले जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद प्रियदर्शिनी स्कूल और शासकीय विद्यालय भीमोरी में निर्माण कार्य के लिए 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
16 Mar 2024 05:35AM,by: Tikendra Sinha
प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूल की छोटी-छोटी बालिकाओं के लिखे पत्र आज स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के पास पहुंचे। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत इन सुंदर पत्रों को आज शिक्षा मंत्री ने देखा। हर पत्र अपने में मासूमियम से भरा बेटियों की अथाह प्रतिभा की दास्तां कह रहा था। इन पत्रों में छोटे बच्चों ने अपनी तुतलाहट भरी भाषा में चित्रों के माध्यम से एक बालिका भु्रण की दास्तां कही। एक बच्ची ने एक चित्र बनाया, इसमें एक बीज है जिसके भीतर भु्रण है जिसकी हत्या की जा रही है। यह नहीं होता तो वो वृक्ष की असीम संभावना को छूता, उसी तरह बालिका भी अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करती।
16 Mar 2024 05:35AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईडी ने उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया है। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। कुछ देर में उनकी सुनवाई भी शुरू होगी। राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे केजरीवाल
16 Mar 2024 04:49AM,by: Tikendra Sinha
दक्षिण के राज्यों को साधने के लिए पीएम मोदी तेलंगाना में हैं। आज वह पहले नागरकुर्नूल में जनसभा को संबोधित करेंगे और यहां से वो कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ गुलबर्ग पहुंचेंगे जहां वो एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री आज कर्नाटक और तेलंगाना में करेंगे तूफानी प्रचार
16 Mar 2024 04:49AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कफ परेड में हुई सभा में शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनावों के लिए एक और कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया। उद्धव ठाकरे ने सभा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद अरविंद सावंत ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इससे पहले ठाकरे ने ऐलान किया था कि मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतारा जाएगा।
16 Mar 2024 04:49AM,by: Tikendra Sinha
चुनावी बॉन्ड को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारे 303 सांसद हैं, इसके बावजूद हमें 6 हजार करोड़ मिले हैं। बाकियों के 242 सांसद हैं, इसके बावजूद उन्हें 14 हजार करोड़ रुपये का चंदा मिला है। उन्होंने कहा कि किस बात को लेकर इतना हंगामा है। इलेक्टोरल बॉन्ड पर अमित शाह का बयान, विपक्ष पर साधा निशाना
16 Mar 2024 04:49AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









