16 May 2023

Generic placeholder image

गोढ़ी गांव के गोठान जाकर भाजपा ने नया राजनैतिक नौटंकी करने की कोशिश किया। जिसका गोढ़ी की प्रबुद्ध जनता ने कड़ा विरोध किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 सालों तक गोशाला के नाम पर अनुदान खाने वालों को गोठान बर्दाश्त नहीं हो रहा। भाजपा के दुष्प्रचार का विरोध करके जनता ने साबित कर दिया कि नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता का समर्थन कभी नहीं मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनतिह के मामले उठाने को कुछ बचा नहीं है ऐसे में भाजपा के नेता मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिये काल्पनिक और झूठे आरोपों के आधार पर राजनीति करना चाहते है। जिसको जनता स्वीकार नहीं कर रही है। गोठानों में घोटाला भाजपा का दिमागी फितूर - कांग्रेस

16 May 2023 01:59PM,
by: Tikendra Sinha