16 May 2023
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में यूरोपियन संघ राज्य साझेदारी कार्यक्रम संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में इ.सी.एस.पी.पी अंतर्गत संचालित खातों में उपलब्ध राशि के बेहतर उपयोग के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी मौजूद थी।
16 May 2023 01:39AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा के ग्राम कड़ार में कुपोषण पीड़ित साढ़े तीन साल की दो जुड़वा बहन पुष्पा व रूबी को सुपोषण किट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने उनकी माँ श्रीमती लीला साहू को बच्चियों का ख़ास ख्याल रखने और शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के साथ ही महिला एवं बाल विकास की विभागीय योजना का भी लाभ लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट
16 May 2023 01:39AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान की यही खासियत है कि वह अपने लिए नहीं बल्कि सबके बारे में सोचता है और अपने जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के पास होनी ही चाहिए। आज मुख्यमंत्री बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम-कड़ार में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
16 May 2023 01:39AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम सिंगारपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
16 May 2023 01:39AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कड़ार में नवनिर्मित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित विभिन्न यूनिट का अवलोकन किया और वहां छोटे-छोटे उद्योग संचालित करने वाले महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके काम और व्यवसाय से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि रीपा खुलने से उन्हें छोटे-छोटे काम प्रारंभ कर अपने पैरों पर खड़ा होने का आत्मविश्वास मिला है। यहां हो रही आमदनी से उन्हें अपने घर परिवार चलाने में भी सहायता मिल रही है।
16 May 2023 01:39AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









