16 Jun 2021

Generic placeholder image

नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार और ट्विटर के बीच चल रहा घमासान अब बढ़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। सरकारी सूत्रों की मानें तो ट्विटर का इंडिया के अंदर कानूनी संरक्षण खत्म हो गया है और ऐसा इसलिए हुआ है कि नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर को जो छूट मिली थी उसकी समयसीमा खत्म हो गई है। साथ ही ट्विटर ने नियमों के अनुसार जिन वैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति करनी थी वो नहीं की है, जिसकी वजह से अब केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ कोई बड़ा लीगल एक्शन ले सकती है। केंद्र और ट्विटर के बीच घमासान : लीगल एक्शन की तैयारी

16 Jun 2021 04:00PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

गर्मियों के सीजन में लोग तमाम तरह के मौसमी फलों को अपने फ्रिज में स्टोर करने लगते हैं। क्योंकि फ्रिज में फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। लेकिन कुछ फलों को हमेशा रेफ्रिजरेटर में स्टोर करना सही नहीं होता है। क्योंकि फ्रिज में रखने से न सिर्फ उस खाद्य पदार्थ का स्वाद बदल जाता है, बल्कि इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है। एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मी में आने वाले आम और तरबूज जैस मौसमी फलों को फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। बेशक, आप में से कई लोगों के लिए यह आश्चर्यजनक हो सकता है, लेकिन यही उचित है। बहरहाल, यहां हम आपको इसके पीछे की वजह भी बता रहे हैं।

16 Jun 2021 03:14PM,
by: Vikash Kumar