16 Jun 2023
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में सड़कों एवं पुलों की गुणवत्ता निगरानी के लिए स्टेट क्वांलिटी मॉनिटर्स इम्पैनल्ड किए जाएंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी द्वारा सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियरों से 30 जून 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
16 Jun 2023 08:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ग्राम करेला में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और स्व. फकीर वर्मा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. वर्मा ने सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। ऐसे सज्जन व्यक्ति का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री बघेल ने स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की
16 Jun 2023 08:28AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को उनकी डिमांड के अनुरूप मानक स्तर के खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खरीफ सीजन की शुरूआत हो चुकी है। किसानों को बेहतर क्वालिटी का खाद और बीज समय मिले, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की कमी अथवा लापरवाही नहीं होना चाहिए।
16 Jun 2023 08:28AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल देखने आए तेलंगाना के किसानों ने छत्तीसगढ़ में संचालित किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं को सराहा। तेलंगाना के विभिन्न जिलों से आए 500 किसानों ने राजनांदगांव और दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित की जा रही किसान हितैषी योजनाओं का अवलोकन करने के बाद आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास में प्रदेश के मुखिया श्री बघेल से अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए तेलंगाना से आए किसान प्रतिनिधियों ने पारम्परिक वस्त्र गोंगड़ी पहनाकर और बैलगाड़ी का मॉडल भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तेलंगाना के किसानों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात
16 Jun 2023 08:28AM,by: Tikendra Sinha
सोनबरसा (एससी) सीट से तीन बार निर्वाचित हुए जदयू विधायक रत्नेश सदा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. यह HAM-S के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के इस्तीफा देने के बाद आया है। एससी और एसटी कल्याण मंत्रालय संभालने वाले सुमन ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था। रत्नेश सदा ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली
16 Jun 2023 07:58AM,by: Babuaa Desk
’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम, पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
16 Jun 2023 07:54AM,by: Tikendra Sinha
जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी
16 Jun 2023 07:54AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






