16 Jun 2024

Generic placeholder image

खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कल शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास खंड के ग्राम जेवरा में 16 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने की। स्कूल जतन योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 13 जून को 6 माह पूर्ण कर लिए हैं। प्रदेश सरकार अनुसूचित जातियों, जनजातियों सहित किसानों, मजदूरों समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खाद्य मंत्री ने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए हैं। छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार हैं। इससे देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। ग्राम जेवरा स्कूल के प्राथमिक शाला के अतिरिक्त कक्ष निर्माण होने से भविष्य में बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर टार्जन साहू, अंजू बघेल, परस वर्मा, मनीष जायसवाल, लालन यादव सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।

16 Jun 2024 02:33PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए अनेक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गई है। आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं के द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा भी उनके पिता, पति, ससुर या उनके घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह संबंधित महिला के खाते में सीधे जमा होने से यह राशि राज्य के महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है। 

16 Jun 2024 12:51PM,
by: Tikendra Sinha