16 Sep 2023

Generic placeholder image

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। राज्य में महागठबंधन की सरकार पर भी तंज कसते हुए शाह ने कहा कि 'लालू और नीतीश का मेल तेल और पानी की तरह है, जो कभी एक नहीं हो सकते हैं।' अमित शाह ने बिहार में बढ़ते अपराध की घटना पर बोलते हुए कहा कि 'अभी यहां लालू-नीतीश जी की सरकार चल रही है। हर रोज बिहार के अंदर गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के किस्से बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। रेलवे मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया : शाह

16 Sep 2023 02:32PM,
by: Tikendra Sinha