16 Nov 2020

Generic placeholder image

नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली।राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के साथ कुछ मंत्रियों ने भी शपथ ली।इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया. नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद कटिहार से विधायक चुने गए हैं। जबकि रेणु देवी बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं। इसके अलावा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है। विजेंद्र यादव और मेवालाल चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। आपको बता दें कि जेडीयू कोटे से 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली है।

16 Nov 2020 11:53AM,
by: Imran Khan