16 Nov 2023
केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चूंकि संकल्प पत्र विस्तृत चर्चा के बाद बना है इसलिए सबका ध्यान रखा गया है। रोडमैप को लेकर पूछे गए सवाल पर जोशी ने कहा- भ्रष्ट्चार रोकना है...जो पैसा है उपलब्ध फंड है वो गरीबों को मिल सकता है। गरीबों के लिए सुचारू व्यवस्था की है...अंतर्राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में सिलेंडर उपलब्ध कराने को लेकर भी बात की है इसमें...हमारी प्रतिबद्धता है।
16 Nov 2023 02:05PM,by: Tikendra Sinha
सीएम केसीआर ने भविष्यवाणी की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार नहीं बना पाएंगे और आने वाले दिन क्षेत्रीय दलों के हैं। केसीआर ने दोनों पार्टियों की आलोचना करते हुए कहा, "सांप्रदायिक कट्टरता भड़काने वाली बीजेपी को कचरे में फेंक देना चाहिए। यदि आप बीजेपी को एक वोट भी देते हैं, तो वह वोट की बर्बादी है।
16 Nov 2023 02:05PM,by: Tikendra Sinha
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के रूप में माफिया और अपराध सरकार चला रहे हैं। यहां इन्हीं का राज है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण को समाप्त करेगी, आतंकवाद को समाप्त करेगी और यहां जनता की सरकार लाएगी। उन्होंने कहा कि यहां माफिया पनप रहे हैं, वे जमकर उत्पात मचा रहे हैं। लेकिन यूपी में इन्हीं माफियाओं की छाती पर बुलडोजर गरज रहा है।
16 Nov 2023 02:05PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, “कांग्रेस अजब-गजब हो गई है, कभी जय और वीरू के नाम पर चुनाव कर रहे हैं, कभी गब्बर पर चुनाव लड़ रहे हैं, कभी किसी और हीरो-हीरोइन का नाम लेते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। कांग्रेस गंभीर नहीं है कांग्रेस निम्न स्तर पर उतर आई है। हम डबल इंजन की सरकार और कांग्रेस मनोरंजन इसलिए ऐसा कर रही है। कांग्रेस बौखलाई हुई है इसलिए इस प्रकार के काम कर रही है।” हम डबल इंजन-कांग्रेस मनोरंजन : शिवराज सिंह चौहान
16 Nov 2023 02:05PM,by: Tikendra Sinha
एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "केंद्र सरकार से हम आग्रह करते हैं कि हमें विशेष राज्य का दर्जा दीजिये। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी के उत्थान के लिए पांच वर्ष लग जाएंगे। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया जाता है तो हम यही काम 2 साल में कर देंगे।" हमें विशेष राज्य का दर्जा दीजिये : नीतीश कुमार
16 Nov 2023 11:54AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









