16 Dec 2023
पुलिस जांच में सामने आया है कि संसद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड ललित झा की एक और शख्स ने मदद की थी। वह कोई और नहीं बल्कि महेश कुमावत है। वह अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से युवाओं को बरगला रहा था और उनका माइंड वॉश कर रहा था। संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी आया सामने
16 Dec 2023 11:04AM,by: Tikendra Sinha
राज्य अतिथि गृह पहुना में मेजबान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हैं और पहुना है प्रदेश भर से आने वाले उनके आत्मीय स्नेहीजन। हर स्नेहीजन से मुख्यमंत्री पहुना में बेहद आत्मीयता से मिल रहे हैं। आज मुख्यमंत्री के गांव के निकट भीतघर से उनसे मिलने जागेश्वर राम पहुंचे। जागेश्वर राम कभी चप्पल नहीं पहनते, वे कपड़े भी मामूली ही पहनते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने जब पहुना पहुंचे तो वे बैरिकेड के उस पार थोड़े से संकोच के भाव से अपनी बारी का इंतजार करते खड़े हो गये। मुख्यमंत्री श्री साय जब आये तो परिचितों से भेंट करते वक्त उनकी नजर दूर खड़े जागेश्वर राम पर गई। उन्होंने जागेश्वर को आवाज लगाई। बड़ी आत्मीयता से उन्होंने पुकारा। आ ऐती आ, उहां का खड़े हस, मोर कोती आ। फिर उन्होंने जागेश्वर राम को गले लगाया, पूरे समय साथ ही रहे और समय-समय पर आत्मीय चर्चा करते रहे। जागेश्वर ने उन्हें कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख लोगों को आवास देने के निर्णय पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरगुजा संभाग की विशेष पिछड़ी जनजाति के हजारों बिरहोर लोगों को आवास मिलने का रास्ता खुल गया है जो घास-फूस की झोपड़ियों में हर साल सरगुजा की कड़ी सर्दी गुजारते हैं।
16 Dec 2023 11:04AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बेलगावी में एक दलित महिला के साथ मारपीट और उसे नग्न घुमाने की घटना को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में एससी और एसटी के लिए न्याय की कोई उम्मीद नहीं है। कांग्रेस में एससी, एसटी के लिए कोई 'न्याय' नहीं: सीतारमण
16 Dec 2023 06:39AM,by: Tikendra Sinha
संसद में सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों से स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। वहीं अब इसी मामले में स्पेशल सेल भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रताप सिम्हा से भी पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल अगले हफ्ते सांसद के घर पर उनका बयान दर्ज कर सकती है।
16 Dec 2023 06:38AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









