16 Dec 2023

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 दिसंबर को सूरत और फिर उसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। 17 दिसंबर को सुबह करीब 10:45 बजे सूरत एयरपोर्ट पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह करीब 11:15 बजे सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे प्रधानमंत्री नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन करेंगे। अगले दिन 18 दिसंबर की सुबह करीब 10:45 बजे पीएम मोदी स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद 2:15 बजे के करीब एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सूरत और बनारस को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी

16 Dec 2023 03:04PM,
by: Tikendra Sinha