17 Feb 2024
सरकार बदलते ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति होना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डाक्टरों को मेडिकल आफिसर के पद पर तथा 21 डाक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर नियुक्ति दी गयी है । डॉक्टरों की नियुक्ति आदेश आज आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया है। इस आदेश में महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे। मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि इस नियुक्ति का मकसद आम लोगों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है।
17 Feb 2024 03:48PM,by: Vinay Jha
सरकार से होनेवाली बातचीत से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केन्द्र सरकार से मांग की कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने के लिए अध्यादेश लाए। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू तथा खनौरी में डटे हुए हैं और एमएसपी की कानूनी गारंटी दिया जाना उनकी मुख्य मांग है।
17 Feb 2024 03:06PM,by: Tikendra Sinha
एनसीपी का नाम और चुनाव चिन्ह अजित पवार को दे दिया गया है। आयोग के इस फैसले के बाद अब शरद पवार भावुक हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने पार्टी का निर्माण किया, उसे जीरो से आगे बढ़ाया, उससे ही उसकी पार्टी छीन ली गई। पार्टी का नाम और सिंबल छिनने के बाद भावुक हुए शरद पवार
17 Feb 2024 03:06PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने शनिवार को सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स बड़ी बैठक ली। इस बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं ने समीक्षा की। उन्होंने खास तौर पर सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। अब हर महीने होंगे सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम...
17 Feb 2024 03:06PM,by: Vinay Jha
विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने शुरू की गई प्रधानमंत्री जनमन योजना का छत्तीसगढ़ में तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में इस योजना के तहत बैगा परिवारों के लिए 3 हजार 554 आवासों की स्वीकृति दी गई है, इनमें से 2 हजार 996 पक्के आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 11 करोड़ 98 लाख रूपए जारी कर दी गयी है। बैगा परिवारों का पक्का मकान का सपना हो रहा साकार
17 Feb 2024 12:43PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









