17 Mar 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की है कि माता कर्मा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
17 Mar 2023 01:30PM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ के वनांचल एवं सुदूर क्षेत्रों में स्थित गांवों में निवासरत महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेकर उन्होंने आयमूलक गतिविधियां करना शुरू किया है, जिससे उनके जीवन में नया सबेरा आया है। वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। बिहान योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से सशक्त
17 Mar 2023 10:07AM,by: Tikendra Sinha
पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने कहा कि बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर से बड़ा कोई नहीं है। मुश्ताक ने कहा "विराट कोहली आज के दौर के दिग्गज हैं, लेकिन सचिन ने बेहद मुश्किल गेंदबाजों का सामना किया है। उस जमाने के गेंदबाजों की बात ही कुछ और थी। क्या कोहली ने वसीम अकरम , कोर्टनी वॉल्श, कर्टली एम्ब्रोस और ग्लेन मैक्ग्रा का सामना किया है।
17 Mar 2023 08:14AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।
17 Mar 2023 08:14AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री निशिकांत दुबे ने लोकसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 223 के तहत कांग्रेस संसद राहुल गांधी के अपमानजनक टिप्पणी की जांच करने के लिए और उन्हें सदन से निष्कासित करने पर विचार के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। पत्र में राहुल गाँधी को सदन से निष्कासित करने के लिए विशेष संसदीय समिति गठित करने की मांग की गयी ।
17 Mar 2023 08:14AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









