17 Jul 2024
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन @2047 पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में राज्य सरकार ने आठ अलग-अलग क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से आम लोगों और विशेषज्ञों से चर्चा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर रही है।
17 Jul 2024 04:15PM, by: Tikendra Sinha
वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी आज यहां रोहिणीपुरम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा संस्कृति बोध माला पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विवेक शेन्डेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्यक्षेत्र के द्वारा किया गया।
17 Jul 2024 04:15PM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा नेता केशव मौर्या और भूपेंद्र चौधरी दोनों से ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलग-अलग मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा कि उत्तर प्रदेश के संगठन में भाजपा कई बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने दिए बदलाव के संकेत
17 Jul 2024 02:42PM,by: Tikendra Sinha
हाथरस भगदड़ मामले में सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा बुधवार को एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा ने कहा कि 2 जुलाई को सत्संग में हुई भगदड़ से वह बहुत दुखी और उदास हूं। लेकिन जो होना तय है उसे कौन रोक सकता है। जो भी आया है उसे एक न एक दिन जाना ही होगा। हाथरस भगदड़ मामले में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का विवादित बयान
17 Jul 2024 02:42PM,by: Tikendra Sinha
मुंबई के कलिना में एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए नौकरी चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भीड़ के वीडियो में हजारों लोग साक्षात्कार केंद्र की ओर भागते दिख रहे हैं। कुछ लोगों को केंद्र तक जल्दी पहुंचने के लिए वाहनों और पेड़ों पर चढ़ते भी देखा जा सकता है।
17 Jul 2024 02:42PM,by: Tikendra Sinha
गुजरात के दो जिलों में प्रायोगिक आधार पर ‘‘सहकारी समितियों के बीच सहकार’’ पहल को सफलतापूर्वक शुरू करने के बाद राज्य सरकार ने इसे सभी 33 जिलों में लागू करने का निर्णय किया है। इस पहल का उद्देश्य गुजरात की हजारों सहकारी समितियों के बीच सहयोग को बढ़ाना है और इसके लिए विभिन्न जिला एवं राज्य सहकारी बैंकों में उनके बैंक खातों और जमाराशियों को केंद्रीकृत करना है।
17 Jul 2024 02:41PM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तथा उद्योग मंत्री उदय सामंत बुधवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब नागपुर से गढ़चिरौली जा रहा उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण रास्ता भटक गया। हालांकि पायलट बड़ी कुशलता से हेलीकॉप्टर को वापस रास्ते पर ले आया और गढ़चिरौली में उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई। तीनों गढ़चिरौली जिले के अहेरी तहसील में 10 हजार करोड़ रुपये के सूरजगढ़ इस्पात की एकीकृत इस्पात परियोजना के शिलान्यास के लिए यहां आये थे। बाल-बाल बचे फडणवीस और अजित पवार
17 Jul 2024 01:32PM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। उन्होंने रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में एसोशिएशन के वेब पोर्टल और क्यूआर कोड को लॉन्च किया। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधायक श्री अमर अग्रवाल भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बिलासपुर उच्च न्यायालय में अधिवक्ता और बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य श्री सुनील ओटवानी ने छत्तीसगढ़ सराफा एसोशिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष को शपथ दिलाई।
17 Jul 2024 01:15PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








