17 Aug 2026
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की कार्रवाई के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है। अपनी याचिका में उन्होंने खाते फ्रीज किए जाने को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए हाई कोर्ट से तत्काल राहत और बैंक खातों को दोबारा शुरू (अनफ्रीज) करने का आदेश देने की मांग की है।
17 Aug 2026 11:19AM,by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को BJP का राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। दीपक महस्के लंबे समय से डिजिटल मीडिया रणनीति और सोशल मीडिया प्रबंधन में सक्रिय रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी से पार्टी के डिजिटल अभियानों और ऑनलाइन कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
17 Aug 2026 10:56AM,by: Babuaa Desk
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाली रूप कुमारी चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय संतुलन को साधने का बड़ा संदेश दिया है।
17 Aug 2026 10:37AM,by: Babuaa Desk
चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। निषेधाज्ञा और बैरिकेड्स तोड़कर राजभवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान और उनके बेटे समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने 17 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
17 Aug 2026 10:37AM,by: Babuaa Desk
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी - जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों, अधिकारों, लाभों एवं अनुमेय कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के अंतर्गत लिए जाने वाले कार्यों का ग्राम सभा से अनुमोदन कराया जाएगा।
17 Aug 2026 10:14AM,by: Babuaa Desk
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने किसानों के लोन माफ़ी को बढ़ाने का ऐलान किया। 75 हज़ार रुपये तक के कोऑपरेटिव फार्म लोन पूरी तरह माफ़ कर दिए गए। 75 हज़ार से एक लाख रुपये तक के लोन 75 हज़ार रुपये माफ़ किए गए। इस पहल से एक लाख 38 हज़ार से ज़्यादा किसानों को और मदद मिलेगी। सरकार ने और 953.06 करोड़ रुपये देने का वादा किया।
17 Aug 2026 10:14AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








