17 Dec 2021
प्रधानमंत्री कार्यालय की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य चुनाव आयुक्त के शामिल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "चुनाव आयोग को स्वतंत्र होना चाहिए, वे चुनाव आयुक्त को कैसे बुला सकते हैं?" उन्होंने कहा, "पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, हम कैसे मान लें कि निष्पक्ष चुनाव होंगे और हमें न्याय मिलेगा?"
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
ऐशेज़ 2021-22 के पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति के कारण इंग्लैंड के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 8 अंक काटे गए हैं। आईसीसी ने पिछले शनिवार को इंग्लैंड के 5 डब्ल्यूटीसी अंक काटने की घोषणा की थी लेकिन बाद में पाया गया कि इंग्लैंड निर्धारित समय से 8 ओवर पीछे था जिसके कारण उसके 3 अतिरिक्त अंक काटे गए।
17 Dec 2021 07:52PM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर की असली परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के दौरान होगी। बकौल गांगुली, "पिछले काफी समय से श्रेयस का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 से अधिक का औसत है...खुशी हुई कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया।"
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
बीसीसीआई ने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भारत की अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे हैं। बीसीसीआई ने कैप्शन लिखा, "अनमोल पाठ। बेंगलुरु स्थित एनसीए में रोहित ने रिहैब के अपने अधिकांश समय में अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों को संबोधित किया।"
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के खिलाफ टीके प्रभावी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि देश के 11 राज्यों में ओमीक्रॉन के 101 मामले सामने आए हैं। दुनिया के 91 देशों में ओमीक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं।
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
दिल्ली सरकार ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में छठी कक्षा से 12वीं तक के लिए सभी स्कूल आज 18 दिसंबर से खुलेंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) से निर्देश मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला किया है। सीएक्यूएम ने कहा है कि 5वीं तक के छात्रों की कक्षाएं 27 दिसंबर से शुरू की जा सकती है।
17 Dec 2021 07:51PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




