17 Dec 2021

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के 3 साल पूरे हो गए। लेकिन इन 3 सालों में कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ छल किया प्रदेश के लोग अपने आप को ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने एक भी वादे पर ठीक से काम नहीं किया, चाहे वह किसानों के कर्ज माफी हो चाहे धान खरीदी की बात हो। किसानों को अब भी बैंकों द्वारा नोटिस दिया जा रहा है, और यदि धान खरीदी की बात करें तो प्रदेश सरकार हमेशा केंद्र का राग अलापने लगते है। देश के अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध करा रहे हैं तो छत्तीसगढ़ में कमी कैसे हो सकती है? उन्होंने आगे कहा कि बीते साल के धान संबंधित हिसाब भी भूपेश सरकार ने प्रस्तुत नहीं किए है क्योंकि प्रदेश को लगभग 1000 करोड़ रूपये का नुकसान धान के सड़ने पर हुआ है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर साधा निशाना

17 Dec 2021 10:14AM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

दिल्ली स्थित एक एनजीओ ने कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक केआर रमेश के खिलाफ कर्नाटक के राज्यपाल के साथ "बलात्कार" टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने के लिए शिकायत दर्ज की। शिकायत में कर्नाटक के राज्यपाल से रमेश के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और महिलाओं के खिलाफ उनकी असंवेदनशील और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए उन्हें कर्नाटक विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया गया, जो संविधान के खिलाफ है क्योंकि उनकी टिप्पणी महिलाओं की गरिमा के साथ जीने के अधिकार को बाधित करती है। शिकायत बताया।

17 Dec 2021 10:05AM,
by: Naveen kumar sahu