18 May 2023

Generic placeholder image

हर साल 17 मई को मनाए जाने वाले विश्व उच्च रक्तचाप दिवस (वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे) पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं शरीर पर इसके प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसिन विभाग के पीजी छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. एम. पाटिल, डॉ. हिमेश्वरी, डॉ. अंकित और डॉ. नेमेश की मौजूदगी में मरीजों को उच्च रक्तचाप की बीमारी से संबंधित लक्षण, निदान, रोकथाम, जीवन-शैली में बदलाव और आहार संबंधी जानकारी दी गई। डॉक्टरों ने रक्तचाप की नियमित निगरानी और दवाओं के अनुपालन के महत्व को रेखांकित किया। मरीजों को उच्च रक्तचाप की जटिलताओं के साथ स्वस्थ जीवन शैली और नियमित दवाओं की मदद से हाइपरटेंशन के रोकथाम के बारे में भी बताया गया।  उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

18 May 2023 02:56AM,
by: Tikendra Sinha